कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना के मालवीयनगर से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 10000 इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, पुलिस ने मालवीयनगर से कूटरचना व छल द्वारा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में, 10000 का इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, पीपीगंज पुलिस की माने तो जंगल कौड़िया में शीतल ट्रेडिंग एंड ट्रेड टेस्ट सेंटर खोलकर 130 लोगो को चुना लगा चुका है।