सदर: बीएचयू में नियमितीकरण की मांग तेज, 600 कर्मचारियों ने किया शांति मार्च
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मधुबन पार्क में पिछले तीन दिनों से जारी धरने के बीच शुक्रवार को कर्मचारियों ने शांति मार्च निकालकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस मार्च में करीब 600 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं।