गाज़ियाबाद: जीआरपी पुलिस और आबकारी विभाग में दो शराब तस्करों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त सुनील व भूनेश को गिरफ्तार किया है और इनके पास से सौ पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्क क्रेज़ी रोमियो व्हिस्की के बरामद किए गए है। थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दोनों अपने गांव जाकर अवैध शराब को बेचने का कार्य करते है।