सिंगरौली: दबंग पड़ोसी आए दिन करता है मारपीट और पुलिस नहीं करती कार्रवाई, पिपराझांपी निवासी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत पिपराझांपी ग्राम के निवासी अमर लाल तिवारी पिता स्व. गैबीनाथ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है कि उनके पड़ोस में रहने वाले ललन राम तिवारी पिता स्व. सोबरन राम तिवारी बेवजह उनके तथा उनके बच्चों के साथ मारपीट व गाली गलौच करता है। इस संबंध में उन्होने तथा उनके बच्चों ने चौकी सहित कोतवाली, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी परन्तु कार्यवाही न होने की वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।