भगवानपुर: रायपुर गांव में फर्जी अस्पताल में मां और बच्चे की डिलीवरी के दौरान हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र एक फर्जी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां और उसके बच्चे की लापरवाही के कारण मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मां और उसके बच्चे पर भारी पड़ गई है। मौत के बाद परिजनों के द्वारा मौके पर जमकर हंगामा किया गया है। महिला के पति ने फर्जी अस्पताल की संचालक पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।