भगवानपुर: भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को भगवानपुर निवासी उस्मान नाम के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा था। जिसको क्लिक करने के बाद 334000 उनके खाते से निकाल लिए गए है। जिसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज मुकदमा दर्ज कर लिया है।