बिछिया: बिछिया विधायक पट्टा ने अपने गृह ग्राम घुघरी से नशामुक्ति का संदेश दिया, जनभागीदारी की शपथ दिलाई
विधानसभा बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा आज अपने गृह ग्राम घुघरी में आयोजित "नशे से दूरी, है जरूरी" महाअभियान के समापन समारोह में मुख्य रूप से शामिल हुए। सोमवार, 27 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि शामिल रहे है l