पटना ग्रामीण: गृह मंत्रालय मिलने के साथ ही सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब मिलना होगा मुश्किल
20 साल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय को छोड़ दिया है और अब यह मंत्रालय भाजपा के सम्राट चौधरी को मिल गया है। बिहार में एक बार फिर हुए एनडीए सरकार की गठन के बाद जैसे ही गृह विभाग सम्राट चौधरी को दिया गया वैसे ही अब उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।