पटना ग्रामीण: मंत्री पद मिलते ही दीपक प्रकाश मीडिया पर भड़के, कहा- समय बर्बाद मत कीजिए
बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में एक मंत्री खास है जिसकी चर्चा खूब हो रही है और वह हैं दीपक प्रकाश। दीपक प्रकाश को अचानक ही उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा की बदौलत मंत्री पद दे दिया गया। दीपक प्रकाश ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है ना ही वह एक बड़े नेता की तरह जनता के बीच रहे हैं,बावजूद उन्हें मंत्री पद मिल गया।