पटना ग्रामीण: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने विभागों के बंटवारे को बताया सराहनीय
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने NDA में विभागों के बंटवारे को सराहनीय बताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल के बाद गृह मंत्रालय को छोड़ दिया है और अब वह सम्राट चौधरी यानी कि भाजपा के पास चला गया है। ऐसे में कई सवाल भी खड़े हो रहे थे।