पटना ग्रामीण: जींस-शर्ट और क्रॉक्स में मंत्री दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण किया, बिना चुनाव लड़े ही मिला मंत्री पद
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में शनिवार सुबह करीब 11 बजे जींस शर्ट और क्रॉक्स में दीपक प्रकाश ने मंत्रालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। आपको बता दें कि दीपक प्रकाश ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन फिर भी उन्हें मंत्री पद मिल गया है।