बाह: पिनाहट में मिशन शक्ति अभियान में एक दिन की ईओ बनीं कुमारी प्रतीक्षा
पिनाहट नगर पंचायत कार्यालय पिनाहट में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे कुमारी प्रतीक्षा ने एक दिन के लिए अधिशाषी अधिकारी (ईओ) का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। हैण्डपम्प खराब होने की शिकायत पर उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को तत्काल मरम्मत कराने के आदेश दिए। कुल आठ शिकायतों में से तीन का मौ