गढ़पुरा: बाबा हरि गिरि धाम के समीप सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
गुरुवार को लगभग 3:00 बजे के करीब बाबा हरी गिरी धाम के समीप सफाई कार्य के दौरान विवाद हुआ जिसमें पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने विद्यालय के ताल्मी मारकज मोहम्मद शहाबुद्दीन पर गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाया।इस मामले में स्वच्छता कमी राहुल कुमार एवं संजय मलिक ने गढपुरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिक की अंकित कराई है। घटना की सूचना तत्काल वीडियो को दी गई।