प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण हुए लाभान्वित, स्वामित्व योजना के तहत पट्टे किए गए वितरित
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत चिकलाड़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, प्रशासक प्रेमबाई मीणा, नायब तहसीलदार संदीप कुमार मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी गौरव सहाय मीणा, प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा सहित विभिन्न व