कोडरमा: लोकाई के पास सड़क हादसा, ट्रैक्टर में फंसा पैर, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र के कटाहाडीह निवासी मोहम्मद साजिद अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक एक ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई।