जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा राम रायपुर निवासी वीरपाल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने नलकूप से खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी अचानक से नलकूप के समीप लगे तार में बिजली का करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से किसान वीरपाल की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया