💥 बड़ी खबर💥
बिरला प्रबंधन की मनमानी: NGT की जांच के बाद सतना में कोयला प्रदूषण 10 गुना बढ़ा
सतना स्मार्ट सिटी के वार्ड 11 में बिरला प्रबंधन द्वारा कोयले और क्लिंकर का भयानक प्रदूषण फैलाया जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की जांच के बाद प्रदूषण घटने की बजाय 10 गुना बढ़ गया है। पूरा वार्ड कोयले की काली धुंध में डूब चुका है, जिससे सड़कें और घर ओझल हो गए हैं। बुजुर्गों और बच्चों का सांस लेना दूभर है। हैरानी की बात है कि सभी दलों के जनप्रतिनिधि ने भी इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
Majhgawan, Satna | Jun 2, 2026