सुल्तानपुर: सरैया मझौवा गांव में निमंत्रण में आए युवक को दबंगों ने पीटा, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज
अंबेडकरनगर के पूरे दरबार गांव निवासी अभिमन्यु सरोज सरैया मझौवा गांव अपने रिश्तेदार बद्री प्रसाद के यहां निमंत्रण में आया हुआ था।किसी बात को लेकर गांव निवासी विपिन,विकास व 2 अज्ञात लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।लोग उसे लेकर CHC पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर किया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।