सुल्तानपुर: शहर स्थित गोमती घाट पर गोमती मित्र मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान,श्रधालुओं से धाम को स्वच्छ रखने की करी अपील
शहर के गोमती घाट पर गोमती मित्र मंडल का स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है।सप्ताह के हर रविवार को गोमती मित्र मंडल परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सीताकुंड धाम परिसर की साफ-सफ़ाई,नदी के अंदर टूटी-फूटी मूर्तिया,मिट्टी के कलश,कपड़े आदि निकालकर श्रमदान किया गया।साथ ही धाम पर आने वाले श्रधालुओं से धाम को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया।