सुल्तानपुर: डाक विभाग की मुहिम,लाखों घरों में पहुंचने वाली चिट्ठीयों पर होगी मतदान करने की अपील,डोर टू डोर जाकर डाककर्मी करेंगे अपील
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का बीड़ा अब डाक विभाग ने भी उठा लिया है।पोस्टमास्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मंडल के 501डाकघरों सहित परिक्षेत्र के अधीन कुल 1960डाकघरों के माध्यम से अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील की जाएगी।साथ ही डाककर्मियों द्वारा डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक किया जाएगा।