सुल्तानपुर: फैसिलिटी नहीं देती, बस अंडा-मुर्गी की दुकानें बंद करा रही सांसद-सपा विधायक ताहिर खान
इसौली के सपा विधायक ताहिर खान ने भाजपा सांसद मेनका गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो गरीबों का रोजगार छीन रही हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कोई अंडा की दुकान रखे है बंद करा दिया जा रहा है। कोई मुर्गी की दुकान खोलकर बैठा है आगे शेड लगाया है उसे बंद करा रही। सरकार फैसिलिटी दे तो वो पूरा कवर्ड करा ले। लेकिन ये हैंड टू माउथ लोग हैं।