सुल्तानपुर: अयोध्या और प्रयागराज के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बारमद, एएसपी अरुण चंद ने दी जानकारी
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 123 पर रोडवेज बस से सफर करते समय बस्ती जिले के हरैया दावर पारा निवासी राहुल त्रिपाठी का जेवरात से भरा बैग चोरी हुआ था। जिसमें करीब 11 लाख के जेवरात थे। इस मामले में स्वॉट टीम और कूरेभार पुलिस ने प्रयागराज के मो सोनू, अयोध्या जिले के अंकुर उपाध्याय, रुद्र सिंह और धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है।