सरदारशहर: रूपलिसर में डंपर और दीवार के बीच फंसने से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़
सरदारशहर के रूपलीसर गांव में डंपर की चपेट में आने से 35 वर्षीय पंकज की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, डंपर चालक वाहन को पीछे ले रहा था, तभी डंपर गली में धंस गया और दीवार के पास खड़ा पंकज वाहन व दीवार के बीच फंस गया। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।