आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कुंवर सोलंकी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुसनेर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद ने बताया कि निरीक्षण में विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने लिए गए हैं, जिसमें पूर्वजों की कृपा डाक बंगला रोड सुसनेर से मावे के पेड़ा, बीकानेर मिष्ठान भंडार सुसनेर से मिल्क केक, बालाजी रेस्टोरेंट सुसनेर से नमकीन, श्री देव टी स्टॉल सुसनेर से बेसन की पपड़ी एवं श्री जैन खानपान रेस्टोरेंट सुसनेर से मावे की बर्फी के नमूने शामिल हैं।
उक्त सभी नमूनों को विधिवत सीलबंद कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जावेगी। साथ ही समस्त खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान संयुक्त दल में राजस्व निरीक्षक श्री शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद एवं सहयोगी कर्मचारी श्री संजय वर्मा उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#agarmalwa
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026