कच्ची हल्दी की खेती से किसानों की बदलेगी तकदीर, अगले साल 170 रुपये प्रति किलो होगी खरीद
#SukhvinderSinghSukhu #haldi
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले- किसानों को रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत #kangralive
कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी मजबूत करने और उन्हें घर-द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को 15 से 20 हजार रुपये की नौकरी के लिए दिल्ली, मुंबई या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख न करना पड़े, बल्कि वे अपनी जमीन पर खेती करके सम्मानजनक आमदनी अर्जित कर सकें।
टांडा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक तरीके से कच्ची हल्दी की खेती को किसानों के लिए आय का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन पर कच्ची हल्दी उगाकर सालाना लाखों रुपये तक की आमदनी कमा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि प्रदेश सरकार अगले वर्ष कच्ची हल्दी का खरीद मूल्य 150 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 170 रुपये प्रति किलो करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा बने और ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के नए अवसर पैदा हों। कच्ची हल्दी की खेती को बढ़ावा देने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ-साथ प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
Kangra, Kangra | Nov 19, 2026