महाराजगंज: मेहरबान खेड़ा के पास अनियंत्रित डंपर और पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दोनों चालक की हालत गंभीर
18 अगस्त सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास की दुर्घटना बताई गई। जहां डस्ट से लदा हुआ डंपर और लोहे की चद्दर से लदे हुए पिकअप दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दोनों वाहन खाई में जाकर गिर गए और दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,जहां स्थिति नाजुक होने के चलते रेफर किया गया।