रायडीह: श्रावण मास के अंतिम दिन रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व संध्या पर हिरदह धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ किए गए कई कार्यक्रम
Raidih, Gumla | Aug 18, 2024 रायडीह प्रखंड अंतर्गत कोब्जा पंचायत के रमजा में हिरदह धाम भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में रमजा धाम विकास समिति के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरसांग थाना प्रभारी ने कहा रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का अटूट प्रेम का प्रतीक है। जिसे श्रद्धा भाव से मनाना चाहिए। मंदिर परिसर में कल्प तरु का वृक्ष भी लगाया गया।