सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में 97 आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण, लाभुकों के ई-केवाईसी और सत्यापन पर ज़ोर
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को दोपहर 3 बजे आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल 97 सेविकाओं ने भाग लिया।