सेन्हा: अर्रू गाँव में बुद्ध जयंती पर एकजुटता और शिक्षा का संकल्प, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की गोष्ठी में उठी जागरूकता की आवाज
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के अर्रू गाँव स्थित रविदास मुहल्ला में सोमवार की शाम 4 बजे राष्ट्रीय बौद्ध महासभा लोहरदगा के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार बौद्ध ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक संत कुंवर आर्य उपस्थित थे।