कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम लक्ष्मण पुत्र सोनपाल सिंह है।आरोपी सोरों के गांव कैंडी का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।