गिरिडीह: मकतपुर के बंगला स्कूल स्थित रवींद्र ग्रंथागार में मां काली की पूजा धूमधाम से मनाने के बाद हुआ सिंदूर खेला का आयोजन
मकतपुर के बंगला स्कूल स्थित रवींद्र ग्रंथागार में मां काली की पूजा धूमधाम से मनाने के बाद मंगलवार शाम सिंदूर खेला का आयोजन किया गया।बाद में रात 10 बजे माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।इस दौरान बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर खेला की रस्म निभाई. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां काली से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की