द्वारका: हरिनगर थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
हरिनगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ एक बदमाश को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सूरज उर्फ़ रवि है जो हरिनगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक व मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी का एक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।