द्वारका: क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में फरार बदमाश को द्वारका सेक्टर-10 से पकड़ा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या का प्रयास और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे के कुख्यात बदमाश को द्वारका सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम संतोष बहादुर थापा उर्फ़ रोहित है जो समयपुर बादली के सूरज पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल ,5 ज़िंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 27 आ