राजपुर: क्रेशर में सेंध लगाने पहुंचे बदमाशों की पूरी कहानी पुलिस ने खोली
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में न सिर्फ इस वारदात बल्कि कुछ दिन पहले इसी क्रेशर में चोरी की कोशिश करने की बात भी कबूल की है। वहीं इस मामले का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। राजपुर थाना क्षे