बदायूं: उझानी के नारायणगंज मोहल्ले में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Sep 10, 2026 जनपद कासगंज के लवकुश नगर के रहने वाले विनोद कुमार ने अपनी 34 वर्षीय बेटी नीतू की शादी पांच साल पहले जनपद बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला नारायणगंज के रहने वाले विशाल पुत्र राजीव के साथ की थी। मायका पक्ष का कहना है कि ससुरालीजन मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और गुड़गांव में फ्लैट की मांग करते थे। नीतू को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या कर दी ।