NPA के बावजूद निजी प्रैक्टिस के आरो, रामनिवास kukna ने दोषी डॉक्टरों को निलंबित करने की उठाई मांग।
बीकानेर के PBM अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर रामनिवास कूकणा ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डॉक्टर NPA (Non-Practicing Allowance का लाभ लेने के बावजूद निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीजों को अस्पताल के बजाय अपने घर या निजी क्लीनिक पर दिखाने के लिए कहते हैं।
कूकणा का दावा है कि कई मरीजों का अस्पताल में समुचित इलाज तब तक नहीं किया जाता, जब तक वे पहले संबंधित डॉक्टर को निजी तौर पर नहीं दिखा आते। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है और सरकारी अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
#bikaner #rajasthan #bikanernews #pbmhospital #breakingnews