❤️ पंगवालों की शान
सुराल में विश्व पर्यटन दिवस की शानदार शुरुआत
महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पांगी की समृद्ध संस्कृति की दिखी झलक
पांगी, 27 सितंबर 2026। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के सुराल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने किया।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला मंडलों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पांगी की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं की मनमोहक झलक देखने को मिली।
सुराल घाटी की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। समारोह में पांगी की पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी और उत्साह से सुराल में विश्व पर्यटन दिवस का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।
✍️ सुरेंद्र ठाकुर
Pangi Live News
आपकी आवाज़, सच के साथ
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026