संतकबीरनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इसरार अहमद की ₹7.60 लाख कीमत की Swift ZXI कार जब्त कर ली। पुलिस जांच में पता चला कि वाहन अपराध से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया था। एसडीएम, सीओ खलीलाबाद व पुलिस टीम की मौजूदगी में मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गई।