मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर-विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बीच दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से कटकर दलापट्टी गांव के युवक की मौत
मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बीच दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से कटकर चिल्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम 6:30 बजे की है। दलापट्टी गांव निवासी रामजस निषाद की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस द्वारा दी गई।