बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला निवासी एक महिला के साथ उसके पति व बेटे ने की मारपीट, मामला दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने उसको 24 साल पहले छोड़ दिया था और वह घर में झाड़ू-पोछा कर अपना जीवन गुजार रही है। महिला ने बताया कि उसका बेटा और उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। आपको बता दें कि महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।