बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड में रहने वाले एक व्यक्ति को मुकदमा वापस न लेने पर दबंग ने दी धमकी, मुकदमा दर्ज
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने काम से घर लौट रहा था तभी रास्ते में दबंग ने उसको रोक लिया और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने मामले की पुलिस शिकायत की है। वहीं पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।