बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा इनायतुल्लाह के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा इनायतुल्लाह के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्लॉट में कूड़ा फेंकने गया था, तभी दबंगों ने गाली-गलौच कर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इसकी शिकायत भोजीपुरा थाना पुलिस से की है।