बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के सुर्खा में कब्जा करने का विरोध किया तो घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। युवक की पत्नी और साली के कपडे़ भी फाड़ दिए। प्रेमनगर के सुर्खा निवासी शख्स ने बताया कि घर के पास रहने वाले सात लोगों ने मिलकर मारपीट की और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं विरोध करने पर इन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और पिटाई कर दी।