बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के घर में भैंस के पड्डे काटकर दुकान पर बेचता था मीट विक्रेता, पड़ोसी ने थाने में दर्ज कराया मामला
बारादरी के कटीकुईयां निवासी तारिक कुरैशी ने बताया कि जुनैद की मीट की दुकान काजीटोला में है। जुनैद और उसका भाई शोवेज उर्फ नन्नू अपने घर में पड्डे काटते हैं और उनका मांस अपनी दुकान पर ले जाकर बेच देते हैं। करीब दस बारह दिन पहले भी दोनों भाईयों ने घर पर पड्डा काटा था। तारिक ने पड्डा काटने के फोटो और वीडियो पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।