करछना: खाई गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव निवासी मुकेश कुमार, राजेश कुमार एवं हीरालाल का पूरा परिवार बुधवार को खाना-पीना करने के बाद सो गया था। देर रात 1 बजे तीन चोर अलग-अलग घरों में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक चोर को ग्रामीणों ने पड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को साथ लेकर गई और पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।