रक्षाबंधन पर डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती की कामना
खलीलाबाद, संत कबीर नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अशोक हॉस्पिटल एंड ऑर्थोपेडिक सेंटर के वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने जनपदवासियों सहित सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का पवित्र प्रतीक है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश देता है।
डॉ. चौधरी ने ईश्वर से कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे तथा परिवारों में सुख-शांति कायम रहे।
उन्होंने सभी लोगों से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।#रक्षाबंधन #रक्षाबंधनकीहार्दिकशुभकामनाएं #डॉअशोककुमारचौधरी #अशोकहॉस्पिटल #ऑर्थोपेडिकसेंटर #वरिष्ठऑर्थोसर्जन #भाईबहनकारिश्ता #प्रेमऔरविश्वास #पवित्रबंधन #स्वास्थ्यऔरखुशहाली #संतकबीरनगर #खलीलाबाद #रक्षाकापर्व #भाईबहनकाप्यार #RakshaBandhan #HappyRakshaBandhan