पंचकूला: जिले की तीनों मंडियों में 30654 मीट्रिक टन गेहूं व 639 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बताया कि जिला की मंडियों में अब तक 30654 मीट्रिक टन गेहूं और 639 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। 631 मीट्रिक टन सरसों और 14421 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। रबी सीजन के दौरान सरसों व गेहूं खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू चल रहा है।