खिरकिया: खिड़कियां सहित जिले में जन-विश्वास अभियान के शिविर, 14 अगस्त को सोनतलाई में लगेगा शिविर।
Khirkiya, Harda | Aug 13, 2026 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत हरदा जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 14 अगस्त को हरदा विकासखंड के ग्राम सोनतलाई में शिविर लगाया जाएगा। जिले में यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जारी रहेगा।