कासगंज: गंजडुंडवारा में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालको पर हॉस्पिटल में काम करने वाली लड़की का अश्लील वीडियों बनाने का लगा आरोप
जिलाधिकारी कार्यालय पर खड़ी यह महिला लता वर्मा है। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में काम करती थी। तभी बेटी का लेबर रूम में कपड़े चेंज करते हुए हॉस्पिटल के संचालक मनीष, संजय और कर्मी शाहरुख ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियों बना लिया। और आरोपियों ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न भी किया है। और आरोपी उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे है।