कासगंज: अशोक नगर में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी राना की अध्यक्षता में हुई पार्टी की जिला स्तरीय बैठक
कासगंज शहर के अशोक नगर में बसपा के जिलाध्यक्ष डीपी राना की अध्यक्षता में पार्टी की एक जिला स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सेक्टर कमेटी के गठन के सम्बन्ध में चर्चा की गई। और आगामी समय में होने बाले जिला पंचायत के चुनाव के संबंध में भी रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया की जिला पंचायत के चुनाव में सबसे पहले वरीयता पार्टी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने में देगी।